TRE 4 Recruitment Update: Roster Clearance Done, 40,000 Posts Expected, Notification Soon

बिहार में शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE 4) के लिए सभी जिलों का रोस्टर क्लियर कर दिया गया है। यानी अब बहाली प्रक्रिया का सबसे बड़ा अड़चन वाला चरण पूरा हो चुका है।


✔️ राज्य के सभी जिलों में रोस्टर क्लीयरेंस का काम पूरा
✔️ अब पदों की अंतिम गणना पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी
✔️ इसके बाद ही BPSC को अधियाचना भेजी जाएगी

अधिकारियों के अनुसार, रोस्टर क्लीयर होने के बाद अब कोटिवार पदों की गणना की जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, शिक्षा विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी जाएगी।


रिपोर्ट में माना जा रहा है कि जनवरी महीने में ही अधियाचना BPSC को भेज दी जाएगी, जिससे TRE 4 की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। यही कारण है कि अब TRE 4 की घोषणा को लेकर उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।


इस बार TRE 4 में बड़ी संख्या में STET पास अभ्यर्थी शामिल होंगे:

📌 कुल STET उत्तीर्ण: 2,56,301 अभ्यर्थी

पेपर-वाइज आंकड़े:
➡️ पेपर-1 (9–10): 2,46,415 शामिल, 1,54,145 उत्तीर्ण
➡️ पेपर-2 (11–12): 1,95,799 शामिल, 1,02,156 उत्तीर्ण

यानी लाखों अभ्यर्थी अब चौथे चरण की वैकेंसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


TRE 4 के तहत बहाली होगी:

👉 1 से 5 (प्राथमिक)
👉 6 से 8 (मध्य)
👉 9 से 10 (माध्यमिक)
👉 11 से 12 (उच्च माध्यमिक)


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TRE 4 में कुल लगभग 40,000 पदों पर बहाली की संभावना है, जिसमें संभावित पद वितरण इस प्रकार हो सकता है:

➡️ 1–5 (प्राथमिक): लगभग 14,000 पद
➡️ 6–8 (मध्य): लगभग 10,000 पद
➡️ 9–10 (माध्यमिक): लगभग 10,000 पद
➡️ 11–12 (उच्च माध्यमिक): लगभग 6,000 पद

इस तरह TRE 4 में करीब 40 हजार के आसपास रिक्तियां मानी जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार TRE 4 नोटिफिकेशन फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि अंतिम तिथि BPSC की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी।


रोस्टर क्लीयर होना इस बात का साफ संकेत है कि TRE 4 अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चुका है। अगर जनवरी में अधियाचना चली जाती है, तो जल्द ही नोटिफिकेशन की राह भी खुल जाएगी।

📌 यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक सूचना के लिए BPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *